"न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर मजबूरन आ***त्मदाह करूंगा" — पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम राणा की चेतावनी
पूर्व सीएम तीरथ रावत के भांजे से 19.81 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे और युवा उद्यमी विक्रम राणा ने 19.81 करोड़ रुपये की कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। विक्रम राणा ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्म***दाह करने को मजबूर होंगे।
#VikramRana #TirathSinghRawat #Dehradun #UttarakhandNews #PressConference #HighCourt #JusticeServed