राजपुर: गागर नदी के पास यात्री बस का ब्रेक फेल, पहाड़ से टकराकर रुकी बस
बलरामपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गागर नदी के पास नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर नदी के ऊपर पहाड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचाई। तस्वीरें बलरामपुर जिले के गागर नदी के पास की हैं, जहां नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-त