चनपटिया: चनपटीया सीडीपीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की होगी जांच,सरकार के सचिव ने डीएम को दिया जांच का आदेश
चनपटिया सीडीपीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की अब जांच होगी। कार्यालय में कार्यरत कर्मी ने यहां की व्यवस्था की पोल खोली है। उक्त कर्मी ने यह शिकायत बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग की मुख्य निगरानी पदाधिकारी से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की सचिव सह मुख्य निगरानी पदाधिकारी ने डीएम को पत्र भेजा है।