चनपटिया: चौथी बार जीत दर्ज कर पहुंचे चनपटिया में नव निर्वाचित सांसद का भव्य स्वागत, JCB से हुई फूलों की बारिश
पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल पहली बार शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री जनक चमार और विधायक उमाकांत सिंह के साथ चनपटिया पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जेसीबी पर सवार होकर उन पर पुष्प की वर्षा की।