करछना: कुलमई गांव में एक युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
करछना थाना क्षेत्र के कलमई गांव में रविवार शाम को उक्त गांव निवासी दीपक आदिवासी पुत्र राम अवतार पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। क्या डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई है।