करछना: कचरी गांव स्थित रेलवे पुलिया में पानी भरा होने के कारण जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से आवागमन कर रहे राहगीर
तहसील करछना क्षेत्र में इन दोनों दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग में नया रेल मार्ग बिछाया जा रहा है। जिसमें कार्य संस्था द्वारा जगह-जगह पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र की कचरी गांव स्थित बनाई गई पुलिया से पानी का निकासी न होने के कारण पुलिया से होकर गुजरने वाले लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं। कभी भी हो सकता है हादसा।