शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ में किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती करने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का दिया गया जानकारी*
कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 जून 2026 को आत्मा, जहानाबाद द्वारा अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती करने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा कृषि विभाग एवं आत्मा कार्यालय के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। *इसमें किसान पंजीकरण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, डिजिटल कृषि, एग्री स्टैक अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बिहार कृषि मोबाइल ऐप, खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती, बाढ़ एवं सूखाड़ प्रबंधन, आकस्मिक फसल योजना, कृषक प्रशिक्षण तथा कृषक परिभ्रमण जैसी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।*
कार्यक्रम दौरान एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों राकेश कुमार, सूर्यदेव नारायण, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार रंजन, सत्यजीत, संध्या सरगम एवं अमलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मुनेश्वर प्रसाद ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी।वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. वाजिद हसन, ई. जितेन्द्र कुमार एवं डॉ. दिनेश महतो द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी विषयों पर किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त अग्रणी बैंक प्रबंधक उमाशंकर कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनीता कुमारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण मो. जावेद आलम, सहायक निदेशक रसायन श्वेता प्रिया, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण अजय कुमार, सहायक निदेशक बीज उत्पादन एवं विपणन सुश्री वर्षा, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र राम लखन ठाकुर, डेयरी फील्ड ऑफिसर अमिता भारती, मत्स्य विकास पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण प्रवीण कुमार तथा उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार के अलावा किसानों में मनीष कुमार, सुदर्शन शर्मा, संतोष कुमार सिंह, रजनीकांत कुमार, विश्वनाथ यादव, फुलवंती देवी, राधा कुमारी, अभय शर्मा, प्रमोद कुमार, सुमन कुमार सिंह, समरकांत, मनोज प्रकाश, शैलेश कुमार, शकुंतला कुमारी आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। मंच संचालन किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
70 views | Jehanabad, Bihar | Jun 9, 2026