गढ़वा: मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित चयनित अभ्यर्थियों के बीच गढवा समाहरणालय में उपायुक्त ने किया नियुक्ति पत्र का वितरण
Garhwa, Garhwa | Mar 13, 2024 मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), लेखा साहयक तथा कम्प्यूटर सहायक को बुधवार को समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी चयनित अभ्यर्थियों से परिचय लिया।