गढ़वा: फरठिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 12, 2024 गढ़वा जिले के फरठिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल गढ़वा थाना के बेलचंपा गांव निवासी राम कुमार राम का पुत्र जयप्रकाश राम उर्फ शिवकुमार राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जयप्रकाश ने बताया कि गढ़वा से अपने घर जाने के दौरान घटना घटित हुई थी।