गढ़वा: एनडीआरएफ के द्वारा गढ़वा जिला पुलिस केंद्र मे भूकम्प पर आधारित मॉक अभ्यास का किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 12, 2024 मंगलवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ के द्वारा गढ़वा पुलिस केन्द्र में सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भूकम्प पर आधारित मॉक अभ्यास तथा प्रदर्शनी लगाकर जागरूक किया गया। भूकंप आने पर किस प्रकार सुरक्षात्मक सावधानियां बरतनी चाहिए तथा आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन समीति के अन्तर्गत गठित टीमों के जिम्मेवारी एवं कार्यों को समझाया गया।