गढ़वा: गढ़वा और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में JJMP का एरिया कमांडर टुनेश उरांव सहित 6 नक्सली छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
Garhwa, Garhwa | Mar 13, 2024 गढ़वा जिले का कुख्यात नक्सली ₹5 लाख का इनामी टुनेश उरांव को छत्तीसगढ़ के जशपुर एवं गढ़वा पुलिस ने संयुक्त रूप से AK 47 सहित अन्य गोला बारूद के साथ गिरफ़्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथ 5 अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है।गढ़वा SP दीपक कुमार पांडेय, बलरामपुर SP तथा जशपुर संभाग के IG ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।