गढ़वा: गढवा में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने जिले के 42 प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर कौशल प्रशिक्षण हेतु किया रवाना
Garhwa, Garhwa | Mar 12, 2024 जिला कार्यक्रम प्रबंधक (JSLPS) के सुशील कुमार दास ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 42 प्रशिक्षणार्थियों को जिला ऑफिस (DMMU) परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, जमशेदपुर व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।