आबू रोड: आबूरोंड के सियावा के पास पहाड़ी क्षेत्र में जंगल में पेड़ पर लटका मिला 53 वर्षीय व्यक्ति का शव, घटना के बाद फैली सनसनी
आबूरोड क्षेत्र में रीको थाना इलाके के सियावा गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना पहाड़ी इलाके में सामने आई, जहां ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया