हुज़ूर: भोपाल के चंदनपुरा में टाइगर का मूवमेंट, कार से घूम रहे लोगों ने बनाया वीडियो
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2024 भोपाल के चंदनपुरा स्थित जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिया है। टाइगर के घूमते हुए वीडियो कार में घूम रहे लोगों ने बना लिया। सड़क पार कर रहा टाइगर कुछ ही देर में जंगल की ओर चला गया। टाइगर के मूवमेंट के बाद बाघ मित्र राशिद नूर ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है|