हुज़ूर: भोपाल में 30 जून तक ट्यूबवेल खनन पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2024 भोपाल में 30 जून तक ट्यूबवेल खनन पर रोक लगा दी गई है। अब लोग नए ट्यूबवेल खनन नहीं करा सकेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह फैसला लिया है। मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा-6 (1) के तहत पूरे जिले में अशासकीय व निजी नलकूप खनन कर नेपर 30 जून 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है।