पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश के जन्मदिन पर पटना महावीर मंदिर में कार्यकर्ताओं ने 75 किलो का लड्डू चढ़ाया, अशोक चौधरी ने भी उड़ाए कबूतर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन 1 मार्च को मनाया गया। शनिवार की दोपहर 1 बजे पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं की तरफ से इस दिन विशेष आयोजन किया गया। महावीर मंदिर में जदयू कार्यकर्ताओं ने 75 किलो का लड्डू चढ़ाया। वहीं, 75 कबूतरों को उड़ाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाया गया।