पंडारक: पंडारक के सिलदही गांव में मोबाइल गुम होने के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत 5 लोग घायल
पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र स्थित सिलदही गांव में शादी समारोह के दौरान मोबाइल गुम होने के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर गोतिया पक्ष के लोगों ने एक महिला समेत पांच लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।घायल सुनील कुमार ने सोमवार को लगभग 1 बजे बताया कि शादी के दौरान एक मोबाइल फोन गुम हो गया था।