बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सहित ज़िले के रैकवार समाज ने तालाबों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
बल्देवगढ़ सहित टीकमगढ़ जिले के समस्त रैकवार समाज के द्वारा जिला कलेक्टर विवेक श्रोतीय को तालाबों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।जिसमें रैकवार समाज के द्वारा बताया गया कि जिले में 100 से अधिक तालाबों के प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव कराए जाना सुनिश्चित है।लेकिन कई तालाबों का 10 वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया।कई तालाबों पर दबंगो का कब्जा है।