बल्देवगढ़: ग्राम गनेशपुरा में अतिवृष्टि से घरों में घुसा पानी, पूर्व मंत्री राहुल लोधी ने किया निरीक्षण
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनेशपुरा में अतिवृष्टि के कारण तालाब का पानी गांव में कई घरों में घुस गया।जिस कारण से जल भराव होने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं पूर्व मंत्री राहुल लोधी के द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया।जिसमें अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराया और जल्द ही उक्त समस्या का समाधान करने की बात कही गई।