बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया, लापरवाही का आरोप लगाया
बल्देवगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती से नगरवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।नगर वासियों के द्वारा विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।नारेबाजी की।साथ ही बताया गया कि नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से नगरवासी बेहद परेशान है।साथ ही बताया कि यदि दो दिवस के अंदर बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।