बल्देवगढ़: ग्राम लखेरी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लखेरी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़ित अतुल पुत्र धर्मदास यादव के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही छिदामी पाल एवं रमेश पाल ने मिलकर पीड़ित के साथ गाली-गलौज की।गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर दी।