बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ शीतला माता मंदिर में रैकवार समाज ने तालाबों की समस्या पर बैठक की
बल्देवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में रैकवार समाज द्वारा तालाबों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई।रैकवार समाज के जिला अध्यक्ष आशीष रैकवार के द्वारा बताया गया कि समाज को एवं मछुआ समिति के लोगों को तालाबों को लेकर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर समस्त रैकवार समाज के लोग शामिल हुए।