बल्देवगढ़: बल्देवगढ़: मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में अहिरवार समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
बल्देवगढ़ नगर के प्राचीन प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में अहिरवार समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में अहिरवार समाज के टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार एवं बल्देवगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष राकेश अहिरवार की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई जिसमें बल्देवगढ़ अंतर्गत आने वाले समस्त गांवो से अधिक संख्या में अहिरवार समाज के लोग शामिल हुए।