जिले में संचालित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) एवं माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं (MFI) के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्त्ता-सह-सक्षम प्राधिकार अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में सभी संस्थाओं को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।