कटिहार: कटिहार में पलायन रोकने और नौकरी की मांग के साथ कांग्रेस का नियोजन कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन
गुरुवार की दोपहर 1 बजे पलायन रोकने और रोजगार सृजन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कटिहार में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले के नियोजन कार्यालय के बाहर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। केंद्र और राज्य सरकारों पर बेरोजगारी बढ़ाने और रोजगार के अवसर न देने का आरोप लगाया है।