कटिहार: हृदय गंज में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
बुधवार की शाम 5 बजे हृदय गंज स्थित विवाह भवन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे। लेखक मुस्ताक अहमद ने दो शूरवीर के ऊपर पुस्तक लिखी है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में काफी अहम योगदान दिया था। लेखक ने बताया कि इन दोनों शूरवीरों के बारे में काफी कम लोग जानते हैं।