कटिहार: सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने की प्रेस वार्ता, 11 साल के कार्यकाल की दी जानकारी
गुरुवार की दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा की 11 साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश के सभी राज्यों में हुए विकास के बारे में बताया। साथ ही बिहार में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।