कटिहार: विशनपुर गांव में लापता बालक का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बुधवार की दोपहर 3:30 बजे 10 वर्षीय बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत संदिग्ध हुई थी। मृतक सत्यम कुमार के मामा ने बताया कि उनका भांजा मंगलवार की दोपहर से लापता था। काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। गांव स्थित ईट भट्टा के पीछे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जब ढूंढा गया तो उनका भांजा का शव वहां मिला।