फर्रुखाबाद: कंटेनर की टक्कर से छपाई कारखाने के मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सुभाष पुत्र राम सिंह उम्र करीब 36 वर्ष दीनदयाल बाग में स्थित कपड़ा कारखाने में छपाई का काम करते थे। शुक्रवार को वह कारखाने में काम करने के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी इटावा बरेली हाईवे 730C पर नेकपुर पुल के करीब जीआरडी गेस्ट हाउस के पास कंटेनर ने कारखाना मजदूर सुभाष को कुचल दिया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत