जमुई:, 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में गुरुवार की शाम 4:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने उनका सहयोग किया।
बैठक में वन विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क विभाग की पदाधिकारी, खनन विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, मापतोल विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी विभाग को लोक अदालत में निपटाए जाने वाले वादों की सूची तैयार करने के लिए कहा है जिसमें संबंधित पक्षकार गण को समय रहते नोटिस भेजा जा सके। सभी विभाग को कम से कम एक बोर्ड लोक अदालत के विषय में अपने-अपने विभाग कार्यालय में लगाने का निर्देश दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु व्यापक कदम उठाने का निर्देश दिया गया तथा प्रमुख जगहों पर फ्लेक्स और होर्डिंग के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनता को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। समस्त विभाग को वादों के निष्पादन में लचीला रूप इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अगले सप्ताह राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभागों से फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने आम जनता से अपील की इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विरुद्ध लंबित वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से त्वरित निष्पादन कर वाद की चिंता से मुक्त हो। #jamui #jamuitopnews #jamuinews #jamuicourt
Jamui, Jamui | Aug 7, 2026