बोराम: बोड़ाम के चुनीडीह गांव में वज्रपात से खेत में काम कर रही महिला की मौत
बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव में खेत में काम कर रही महिला गुणी सिंह सरदार की वज्रपात से मौत हो गई। घटना मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 की है। गुणी सिंह सरदार के पति निमाई सिंह सरदार ने बताया कि उनकी पत्नी धान के खेत में काम कर रही थी। तभी वज्रपात हो गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 4:00 बजे उसने दम तोड़ दिया।