समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-785
दिनांक 16 जून 2026,
==================
नगर पंचायत मीरगंज में आयोजित सहयोग शिविर और प्रखंड परिसर धमदाहा में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का
मंगलवार को माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा शिविर का निरीक्षण एवं जायजा लिया गया।इस दौरान माननीय मंत्री महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।माननीय मंत्री महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित सहयोग शिविर एवं प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।मौके पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 16, 2026