समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 784,
दिनांक 16/06/2026,
===================
आम जनता की समस्याओं को त्वरित और ग्राउंड लेवल पर समाधान के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया जिला के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में पूर्णिया जिला के माननीय प्रभारी मंत्री- सह- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने पात्र लाभुकों को बीच विभिन्न योजनाओं क्रमन: जॉब कार्ड,परिमार्जन /नोटेशन, जन्म प्रमाण पत्र राशन कार्ड चेक आदि से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।माननीय मंत्री महोदय द्वारा मौके पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस मौके पर डीडीसी श्री अंजनी कुमार समेत कई अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 16, 2026