समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 786,
दिनांक:-16 जून 2026,
===================
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पंचायत डिमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में आए नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और शिविर में प्राप्त आवेदनों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। शिविर के दौरान ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 16, 2026