सूरजगढ़: सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया
शनिवार को सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई के दिवाकर की देखरेख में बंध्याकरण शिविर का आयोजन हुआ. यह महिला सर्जन चिकित्सक डॉक्टर सीमा भारती द्वारा अपराह्न 2 बजे बंध्याकरण किया जा रहा था. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि यहां आयोजित शिविर में 6 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया.