बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव का किया जा रहा पोस्टमार्टम
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में शव रखवा दिया था। शनिवार को शव की पहचान हो जाने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।