बहराइच: रिसिया इलाके में आंसुओं में बह गए शादी के अरमान, दुल्हन करती रही इंतज़ार, बारात नहीं आई
बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शनिवार को रानीपुर क्षेत्र से बरात आनी थी। लेकिन सुबह लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। इससे वधू पक्ष में मायूसी छा गई। पिता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।