वाराणसी सिटी-राजातालाब के बीच मेमू ट्रेन का संचालन शुरू, ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
वाराणसी। वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच मेमू ट्रेन के संचालन की शनिवार को शुरुआत हुई। शाम करीब पांच बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के अवसर पर कुछ यात्रियों ने वाराणसी से राजातालाब तक की यात्रा भी की। आपको बता दे कि इस रेल सेवा के शुरू होने से वाराणसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की नई सुविधा मिलेगी।
राजातालाब क्षेत्र के गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को देखते हुए भी इस रेल सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और बड़े क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन के दौरान वाराणसी शहर से आने वाले दर्शकों को आवागमन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से स्टेडियम तक पहुंचने वाले दर्शकों और अन्य लोगों को भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, एक नवंबर से वाराणसी सिटी और राजातालाब के बीच नियमित रूप से चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और प्रतिदिन वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वाराणसी शहर तक पहुंचने के लिए रेल परिवहन का एक और विकल्प उपलब्ध होगा। इससे सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।
@highlight #letestअपडेट #LetestUpdate #UPNews #LETESTNEWS 👇👇