जदयू के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, कोरौता में बन रहा पंडाल
वाराणसी। वाराणसी के कोरौता रामलीला बाजार में कल आयोजित होने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों की सुविधा के लिए जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आयोजकों के मुताबिक, इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा तथा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। दोनों नेता सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखा जा रहा है।
इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पटेल ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से जदयू के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी से सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी लगातार संपर्क और समन्वय बनाए हुए हैं।
कोरौता रामलीला बाजार में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर पंडाल निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है।आपको बता दे कि कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व किया जा रहा है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #UPNews #LETESTNEWS 👇👇