रक्तकोष फाउंडेशन और लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट की ओर से 24 नवंबर 2026 को बूंदी में आयोजित रक्तदान शिविर में 46 युनिट रक्त संग्रहित हुआ। इस शिविर का आयोजन ब्लड डोनर और नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा के जन्मदिन पर किया गया। पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। दो पति-पत्नी जोड़े भी रक्तदान कर सामाजिक संदेश दे रहे हैं।