#jodhpur में पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले”आप करो डिकोडिंग” जानिए और क्या बोले
सवाल : सर, आपने कहा था कि आलाकमान चाहे तो मैं मुख्यमंत्री बनने को तैयार हूँ, मैं हिपोक्रेट नहीं हूँ। इस बयान के क्या मायने हैं?
जवाब : ये मैं दो-तीन साल से बोल रहा हूँ। अब उसके लिए तो कोई डिकोडिंग करो आप लोग, ये मीडिया का काम है। मैं जो बोलता हूँ या बोला हूँ, उसकी डिकोडिंग आप करो।
सवाल : सर, जनता ने ईवीएम से भी आपको मैंडेट दिया है, वैसे तो आप तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं
जवाब : ये सवाल तो पुराने हो गए हैं। ये ईवीएम दूसरी है, नंबर एक। इनमें वीवीपैट भी नहीं था। नंबर दो, जब हिंदुस्तान की जनता चाहती है कि उनका विश्वास डेमोक्रेसी के अंदर बना रहना चाहिए, वो कहते हैं कि भाई ईवीएम हटा दो और बैलेट लेकर आ जाओ। अमेरिका के अंदर, इंग्लैंड के अंदर भी पहले मशीनें थीं, बाद में वहां बैलेट आ गया। यहां क्यों नहीं आ सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसमें वीवीपैट लगाओ। कौन गया था सुप्रीम कोर्ट? बीजेपी नेता गए, सुब्रमण्यम स्वामी गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसमें एक मशीन और लगाओ, वोट पता पड़े। पंद्रह हजार करोड़ खर्च किए भारत सरकार ने, मशीन लग गई। इसका मतलब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया इसमें टैंपरिंग, छेड़छाड़ संभव है। इसलिए उन्होंने कहा कि आप मशीन लगाओ, वीवीपैट लगाओ, ठीक है ना? सुप्रीम कोर्ट का फैसला था।
जनता का विश्वास उठ गया मशीनों से, तो आप क्यों नहीं उस पे आ जाते हो? मशीनें ठीक काम कर रही होंगी मान लीजिए। कहते हैं ना भाई आप जीतते हो तो आप चुप रहते हो, जैसे आपने क्वेश्चन किया मुझसे और आप हारते हो तो कहते हो कि ईवीएम ने हरा दिया। तो लोगों में आशंका क्या है? कहीं-कहीं बीजेपी वाले जिता देते हैं कांग्रेस को, जिससे कि हम बड़ी बेईमानी करें बड़ी, पार्लियामेंट वाली, हमारे ऊपर शक नहीं हो। ये जो स्थिति चल गई देश के अंदर, इसका समाधान होना आवश्यक है, ये मेरा मानना है।
सवाल : सर, जिस तरीके से परिसीमन की तैयारी चल रही है बिल लाने की सेंटर में, तो क्या ये 2028 का चुनाव समय पर होना आपको लगता है हो जाएंगे?
जवाब : ये तो लगे हुए हैं कि कैसे तोड़-फोड़ करें। सुनिए आप, पार्लियामेंट मेंबर कैसे तोड़ें? जैसे पहले तोड़-फोड़ करके सरकारें गिराईं, हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं ये लोग। आठ एमपी आप पार्टी के ले गए , शिवसेना के छह लोग ले गए, खरीद-फरोख्त करके। ये चाहते हैं कि एक्ट पास नहीं हो पा रहा हमारा, इसमें कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें ये इनका प्रयास है अभी। ऑल पार्टी मीटिंग नहीं बुला रहे ये लोग। इतना बड़ा फैसला होने जा रहा है परिसीमन का भी, वन नेशन वन इलेक्शन का भी। आठ सौ-साढ़े आठ सौ सीटें करने का। चाइना में आठ सौ से नौ सौ सीटें हैं वहां पर। तो ये जो इसके धंधे हो गए शुरू और कहां ले जाएंगे मुल्क को, कोई पता नहीं पड़ेगा बाद में आपको। फिर पछताएंगे सब लोग।
ये खतरनाक खेल खेल रहे हैं। जेन- ज़ी और राहुल गांधी जी का जो एक्ट था पीएम हाउस के बाहर संघर्ष करने का, फिर एमपीज ने मार्च किए जंतर मंतर की तरफ, अरेस्ट दी राहुल जी ने खुद ने अरेस्ट दी आप देख रहे हो। राहुल गांधी और खड़गे साहब पार्लियामेंट के अंदर भी, बाहर भी जो हवा बनाई है देश के अंदर, छात्रों की गूँज प्रोग्राम किए, उससे घबरा गए ये लोग। वरना पता नहीं अभी तक तो तोड़-फोड़ करके एक्ट पास करवा लेते ये लोग।
सौ दिन हो गए, पार्लियामेंट अभी जो कहते हैं ना स्थायी रूप से सत्रावसान होना चाहिए, वो नहीं हुआ है। ये चाहें तो आज जो है, आज कह सकते हैं परसों पार्लियामेंट बुलाई जाएगी। एमपी पता नहीं कोई दौरे में गए होंगे, कोई विदेश गए होंगे, पीछे हम अपना काम कर दें। इस प्रकार की हरकतें जो करते हैं देश के अंदर, इसलिए मैं कहता हूँ लोकतंत्र में इनका यकीन नहीं है।
सवाल : सर, कई जिला परिषद और पंचायत समितियों में पार्टी को बहुमत नहीं मिला, वहां बीएपी और आरएलपी जैसी पार्टियों की मदद...
जवाब : ये तो देखिए डेमोक्रेसी है। इनका स्वागत करना चाहिए। डेमोक्रेसी में चाहे इंडिपेंडेंट हो, एक पार्टी चाहे वो आधा परसेंट वोट ले आए, एक परसेंट ले आए, दो परसेंट ले आए, डेमोक्रेसी है। अगर हमारा विश्वास डेमोक्रेसी में है तो क्यों एतराज करेंगे कि कौन खड़ा हो रहा है, कौन नहीं हो रहा है। पहले कई पार्टियां बनी थीं, वो पार्टियां चली गईं वापस, गायब हो गईं। अब जो अभी आए नए-नए आए हैं, देखते हैं कि आगे इनका क्या होता है। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारी विचारधारा महात्मा गांधी की, पंडित नेहरू की, सरदार पटेल की, मौलाना आजाद की, महापुरुषों की दी हुई है जो बड़े त्याग, बलिदान करके देश आजाद हुआ है। पंडित नेहरू जी का इन्होंने टारगेट बनाया, दस साल जेल में रहे देश के अंदर। और इन्होंने उंगली नहीं कटाई अपनी, उंगली नहीं कटाने वाले कौन हैं? आरएसएस, बीजेपी वाले हैं। और ये बड़े-बड़े दावे करते हैं। इनका मुकाबला हम लोग करेंगे और कामयाब होंगे।
सवाल : सर, एक छोटा सा सवाल, दो महीने में ऐसा क्या बदलाव हो गया कि एकदम जादू हो गया, इतना बड़ा समर्थन मिल गया जनता का?
जवाब : वो धोखा था जो जीते इस नगर निगम के अंदर। मैं आपको समझा चुका हूँ, पुलिस की गुंडागर्दी से जीते, नंबर वन। दूसरा, वार्ड मेरे खुद के कॉन्स्टिट्यूएंसी में मान लो चार वार्ड थे, चालीस साल से हम जीतते आ रहे हैं, चारों को मिला के एक कर दिया। एक हो गया। उनके वार्ड थे आठ हजार के, तीन कर दिए तोड़ करके। तीन हो गए। इस प्रकार से दो हजार का वार्ड भी है, आठ हजार का भी है, पंद्रह हजार का वार्ड है। एक तो मैंने सुना पचासी वोट के वार्ड हैं। तीन सौ वोट का वार्ड है सिवाना के अंदर, ढाई सौ वोट का ही। और आठ हजार का भी वार्ड है। तो वार्डों की संख्या इस प्रकार हो गई।
बाकी 0.94 % वोट का खाली डिफरेंस था उस वक्त। जोधपुर में करीब चौदह-पंद्रह हजार वोट ज्यादा थे। इसका मतलब जीते वो हैं, संख्या बराबर आई हमारी नंबर में। पर हॉर्स ट्रेडिंग कर ली। यहां तो खुला खेल हुआ आपको मालूम ही है। पंद्रह हजार वोट ज्यादा हमारे थे। डायरेक्ट चुनाव होता तो हम जीतते थे यहां पे, मेयर हमारा बनता। जयपुर में भी फर्क रहा मेंबरों के अंदर नंबर में। पर पंद्रह हजार वोट वहां भी ज्यादा रहे कांग्रेस के। दो बड़े शहरों की बात करें,। पच्चीस-तीस जगह ऐसी स्थिति बनी। तो ये जो इन्होंने हरकतें करी ना, उसका परिणाम भुगत रहे हैं ये लोग। और जो इन्होंने झूठे वादे किए ना, पोल खुल गई अब इनकी।
सवाल : सर, इस बार तो संख्या ज्यादा है सर...
जवाब : मिशन पच्चीस की बात करो।
Tonk, Tonk | Nov 24, 2026