सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के पश्चिम नारा नहर के समीप गौवंश से भरी एक डीसीएम पलटी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
होलागढ़ में शुक्रवार तड़के गौवंश से भरी एक डीसीएम पलट गई। यह हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर पश्चिम नारा नहर के पास हुआ। इस दुर्घटना में कम से कम 10 गौवंश की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर होलागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से डीसीएम में फंसे गौवंश को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।