डुमरांव: बनकट में पुलिस ने गुप्त सूचना पर 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Aug 23, 2026 शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरांव पुलिस को रविवार की सुबह 9 बजे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बनकट गांव के एक मकान से कुल 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।