दूध सप्लाई की प्रतिस्पर्धा बनी दुश्मनी, जानलेवा हमले में दो और गिरफ्तार #udaipurnews #CrimeNews #udaipurpolice #jaivardhannews
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दूध कारोबारी शंकरलाल पालीवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों मनीष उर्फ मुना उर्फ राणा और वीरेन्द्र सिंह उर्फ विज्जू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दूध सप्लाई को लेकर प्रतिस्पर्धा के चलते मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह ने मुंबई के बदमाशों के जरिए शंकरलाल की हत्या के लिए एक लाख रुपए में सौदा तय किया था। 2 अप्रैल को शंकरलाल पर सुनसान रास्ते में चाकू से हमला किया गया था। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Gogunda News