हज़ारीबाग: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल के शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा की
हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी ने कृष्ण बल्लभ आश्रम में सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा रंजन दुबे ने की। कांग्रेस नेताओं ने घटना को दलित विरोधी सोच का परिचायक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने इसे सत्ताधारी दल की संकीर्ण मानसिकता बताया।