मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2024 वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं, फांसी लगाता देख परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली। विवाहिता के फांसी लगाने के प्रयास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मिर्जा मुराद आनंद कुमार चौरसिया ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।