सेवापुरी ब्लॉक में संविधान के प्रति लोगों को सूबेदार यादव करेंगे जागरूक, बनवाएंगे संविधान की लाइब्रेरी
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2024 वाराणसी । जब कुछ करने का जज्बा मन में हो तो रास्ते खुद ही बन जाते हैं यह कहावत को सत्य करने का काम सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम अदमापुर महनाग निवासी सूबेदार यादव पर बैठता है। खेत गिरवी रख गांव में अखाड़ा बनवाने वाले सूबेदार यादव ने अब संविधान की लाइब्रेरी एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश के मूर्ति बनवाने का संकल्प लिया है। जिसकी नवरात्र में ही शुरुआत की जाएगी।