वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरतीः कहा- भारत में राम से ही सभी का अस्तित्व
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2024 काशी में रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा की। आरती उतारी, और भजन गाकर राम जी जन्मोत्सव मनाया। हनुमान चालीसा पढ़ा और विश्व को शांति और सद्धभाव का संदेश दिया।मुस्लिम महिलाओं ने कहा श्रीराम के बिना भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं है। हम अपना धर्म तो बदल सकते हैं लेकिन अपना पूर्वज नहीं बदल सकते। इस बात को हर किसी को समझना होगा