कोनिया में खड़ी चार गाड़ियों में लगी आग, जलकर हुई राख
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2024 वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के लाट भैरव चौकी में पड़ने वाले आम की बारी कोनिया में मिल्कीपुर थाना रामनगर से बारात सरैया के लिए आई थी। रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से कोनिया में गाड़ी खड़ी करके बारात चली गई। कुछ देर बाद पता चला कि स्कॉर्पियो में आग लग गई बारात हाफिजुरहमान के यहां आई थी। तीन स्कॉर्पियो और एक इंडिगो कर आग में जलकर राख हो गई।