कैमरे के सामने फूटा पीड़िता का दर्द:
दहेज, मारपीट और जबरन शोषण के गंभीर आरोप
जालौन जिले के कालपी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट, मानसिक और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता आशना गुप्ता ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 14 मार्च 2026 को बड़े अरमानों के साथ शिवम गुप्ता के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके सपने चकनाचूर हो गए। आरोप है कि पति शिवम गुप्ता, ससुर राजेंद्र गुप्ता, सास रजनी, देवर सत्यम और देवरानी मांसी सभी मिलकर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सोने की जंजीर, मोटरसाइकिल, कूलर और वॉशिंग मशीन जैसी महंगी मांगों को लेकर उसे प्रतिदिन प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी
पीड़िता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।
विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उस महिला द्वारा भी आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
गर्भावस्था में भी नहीं बख्शा, जबरन बनाए संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया।
उसे कमरे में बंद कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
घर से निकाला, दहेज लाओ तभी मिलेगी एंट्री
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और साफ कह दिया कि जब तक दहेज नहीं लाएगी, उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
जब पीड़िता ने अपने मायके वालों को बुलाया, तो उल्टा पति ने ही कोतवाली में झूठी शिकायत दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की।
पीड़िता की जान को खतरा, कभी भी हो सकती है अनहोनी
पीड़िता ने साफ कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है और ससुराल पक्ष के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
यह मामला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की कड़वी सच्चाई भी उजागर करता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।
जनता से अपील:
कैमरे के सामने पीड़िता ने जो दर्द बयां किया, क्या उसे न्याय मिलना चाहिए?
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
#JalaunNews #Kalpi #DowryCase #JusticeForAashna #CrimeNews #UPPolice #MahilaSuraksha #DomesticViolence #BreakingNews #ViralVideo #StopDowry #WomenSafety #UPNews #PoliceAction #TrendingNews #RealStory #JusticeNeeded
Jalaun, Jalaun | Jun 15, 2026